भारतीय फुटबॉल संघ ने लिया बड़ा फैसला, अब टीम के साथ जुड़ा ये शख्स

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2023, 09:34 PM IST

All India Football Federation, Sports Psychologist:अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के साथ पहली बार एक खेल मनोवैज्ञानिक को जोड़ा गया है।

All India Football Federation, Sports Psychologist: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को बताया कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कवायद के तहत पहली बार भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के साथ एक खेल मनोवैज्ञानिक को जोड़ा गया है। श्यामल वल्लभजी अगले महीने होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल कप की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के राष्ट्रीय शिविर से जुड़ गए हैं। श्यामल इससे पहले एटीपी टूर, आईपीएल फ्रेंचाइजी और दुनिया के कई पेशेवर गोल्फर के साथ काम कर चुके हैं।

Shayamal Vallabhjee, Sports psychologist, Indians mens Football Team

श्यामल वल्लभजी के साथ खिलाड़ी। (फोटो- भारतीय फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

भारतीय टीम इसके बाद बेंगलुरू में सैफ चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी, जबकि जनवरी 2024 में दोहा में होने वाले एशियाई कप तक उसे कुछ और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘मानसिक स्वास्थ्य पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करना महासंघ के उद्देश्यों में से है, जिसका लक्ष्य ना केवल क्षमता और प्रदर्शन को अधिकतम करना, बल्कि खिलाड़ियों के बीच विश्वास और एकजुटता का वातावरण भी बनाना है।’ उन्होंने कहा, ‘खेल मनोवैज्ञानिक के जुड़ने से खिलाड़ियों की थकान के मुद्दे का समाधान होगा और सुनिश्चित होगा के उनके पास उबरने के लिए प्रणाली मौजूद रहे।’

End of Feed