06 MAY 2023 सुर्खियां खेल की: मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले दिल्ली का लगा बड़ा झटका, बेंगलोर की नजर जीत पर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 6, 2023, 04:47 PM IST

06 May 2023 सुर्खियां खेल की: इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आमने-सामने होंगी। दिल्ली के होम ग्राउंड पर दोनों टीमें मौजूदा आईपीएल में पहली बार आपस में भिड़ने उतरेंगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

06 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। शनिवार को मैच में उतरने से कुछ घंटे पहले दिल्ली कैपिटल्स केा बड़ा झटका लगा। टीम के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज एनरिक नोर्खिया निजी कारणों से अपने देश लौट गए हैं। वे टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से सामना होगा। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतिश राणा की पत्नी साची मारवाह ने एक शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि जब वह दिल्ली में अपने कार से घर लौट रही थी तो दो अनजान लड़कों ने उनका पीछा किया। इसी बीच, ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने कहा कि वे सत्र की आगामी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को नए मुकाम पर ले जाना चाहेंगे।

Sports News Hindi, DC vs RCB

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

दिल्ली का आज बेंगलोर से सामना

आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली की टीम घरेलू मैदान का फायदा उठाकी जीत हासिल करला चाहेगी। वहीं, बेंगलोर की टीम भी जीत दर्ज कर चाहेगी। नॉकआउट की रेस से दिल्ली की टीम लगभग बाहर हो चुकी है, जबकि बेंगलोर की टीम रेस में है। 10 अंक के साथ बेंगलोर की टीम टेबल में पांचवें नंबर पर है, जबकि दिल्ली की टीम 6 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

End of Feed