भारतीय हॉकी टीम की हार के साथ शुरुआत, स्पेन ने पहले मुकाबले में दी पटखनी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2023, 11:22 AM IST

स्पेनिश हॉकी फेडरेशन के सौंवी वर्षगांठ की खुशी में आयोजित मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। स्पेन ने इस मुकाबले को 2-1 से अपना नाम किया। भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में किया। भारत का मुकाबला अब अगले मैच में नीदरलैंड से होगा।

भारतीय पुरूष हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद स्पेनिश हॉकी महासंघ की सौंवी वर्षगांठ पर हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेजबान स्पेन से 2-1 से हार गई । कप्तान हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिये एकमात्र गोल किया जबकि स्पेन के लिये पाउ कुनिल (11वां) और जोकिन मेनिनि (33वां) ने गोल दागे। भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाये लेकिन गोल नहीं हो सका । स्पेन ने पहले क्वार्टर में लय हासिल करके कुनिल के गोल के दम पर बढत बना ली।

indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)

भारत ने दूसरे क्वार्टर में जवाबी हमले किये लेकिन स्पेन के डिफेंडरों ने भारतीय आक्रमण पंक्ति को बांधे रखा । दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।

End of Feed