भारतीय मुक्केबाज शिव ठाकरान ने WBC एशिया महाद्वीप का खिताब जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:20 PM IST

Shiv Thakran wins WBC Asia title: शिव ठाकरान ने मलेशिया के आदिल हफीज को नॉकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप का खिताब अपने नाम कर लिया है।

भारत के सुपर मिडिलवेट मुक्केबाज शिव ठाकरान ने यहां मलेशिया के आदिल हफीज को नॉकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप में खिताब अपने नाम किया।

shiva_thakran

बॉक्सिंग

भारतीय मुक्केबाज ने आठ दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करके एशियाई पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट में सनसनी फैलाई। ठाकरान ने बाद में कहा,‘‘ तीन महीने पहले जब यह मुकाबला तय किया गया था तब किसी को भी विश्वास नहीं था कि मैं छठे दौर तक भी जा पाऊंगा नॉकआउट तो दूर की बात रही। कई लोगों ने मुझे पहले ही हारा हुआ मान लिया था क्योंकि मैंने एक साल से भी अधिक समय से कोई मुकाबला नहीं लड़ा था।’’

End of Feed