रिलीज हुआ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दाई-दाई गाना, फाइनल में पहली बार होगा हाफटाइम शो

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए आधिकारिक गीत 'दाई दाई' रिलीज हो गया है। इसे पॉप सिंगर शकीरा और बर्ना बॉय ने गाया है। दाई-दाई गाने का मतलब संस्कृति और एकता का जीवंत उदाहरण है। गाने की लाइन में निया के कई सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी और इस साल के विश्व कप में हिस्सा लेने वाले देशों के नाम लिए गए हैं।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में जून में शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गाने 'दाई दाई' को रिलीज कर दिया गया है। फीफा ने शुक्रवार को बताया कि शकीरा और नाइजीरिया के संगीतकार-गायक बर्ना बाय ने इस गाने को गाया है। यह गाना 11 जून से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट का आधिकारिक सॉन्ग होगा।

FIFA song

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गाना हुआ रिलीज। फोटो- FIFA

संस्कृति और एकता का अनूठा संगम

फीफा ने कहा कि दाई दाई फुटबॉल, संस्कृति और एकता का जीवंत उदाहरण है। यह शकीरा और बर्ना बॉय की दुनिया भर में जानी पहचानी ओजभरी आवाज और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है। फीफा ने कहा कि इस गाने से मिलने वाली रॉयल्टी का उपयोग फीफा वैश्विक नागरिक शिक्षा कोष की मदद के लिए यूज की जाएगी।

End of Feed