Malaysia Open 2025: साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में थमा सफर

भारत की स्टार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी रो मलेशिया ओपन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

कुआलालंपुर: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए। सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग को 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 10-21, 15-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।

satwik sairaj rankireddy and chirag shetty

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी

हार के बाद सात्विक ने कहा,'उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे । हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी लेकिन यह होता है। हमारे लिये यह अच्छा सबक रहा। यह निराशाजनक है लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है।'

End of Feed