Korea Open 2023: फाइनल में पहुंची सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 22, 2023, 03:55 PM IST

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के फाइनल में पहुंच गई है।

येओसु (कोरिया): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।

Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

इस साल जीत चुके हैं इंडोनेशिया और स्विस ओपन खिताब

सात्विक और चिराग ने इस साल इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 खिताब जीते हैं। फाइनल में उनके सामने इंडोनेशिया के शीर्ष वरीय फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो या कोरिया के कांग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे की चुनौती होगी।

End of Feed