सात्विक-चिराग को मिला कोरिया ओपन जीतने का ईनाम, करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 25, 2023, 11:02 AM IST

सात्विक और चिराग शेट्टी को लगातार शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। हाल ही कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली इस जोड़ी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। चिराग और सात्विक अब वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वर्ल्ड नंबर टू बने सात्विक और चिराग
  • हाल ही में जीता था कोरिया ओपन
  • BAI ने दी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी कोरिया ओपन जीतने के बाद मंगलवार को बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) की नवीनतम रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गयी। सात्विक और चिराग ने इस रैंकिंग सूची में लिआंग वेई केंग और वांग चांग की चीन की जोड़ी की जगह ली। भारतीय जोड़ी ने कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में केंग और चांग की जोड़ी को हराया था।

satwik and chirah new word number two (1)

सात्विक और चिराग की जोड़ी (साभार-BAI)

मौजूदा सत्र में कोरिया ओपन (सुपर 500), स्विस ओपन (सुपर 300) और इंडोनेशिया ओपन (सुपर 1000) खिताब जीतने वाली एशियाई चैंपियन जोड़ी के नाम अब 87,211 अंक हैं। सात्विक और चिराग ने रविवार को साल का अपना चौथा फाइनल (कोरिया ओपन) खेलते हुए फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान आर्दियांतो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी पर 17-21 21-13 21-14 की जीत दर्ज की थी। राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता भारतीय जोड़ी की यह बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में लगातार 10वीं जीत थी।

End of Feed