सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली निराशा, थाईलैंड ओपन के फाइनल में रहे उपविजेता

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी को रविवार को खेले गए थाईलैंड ओपन के फाइनल में हार मिली। हालांकि, उन्होंने चार चैंपियनशिप प्वाइंट्स बचाए। थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 53 मिनट तक चले मैच में 12-21 23-25 ​​से हार का सामना करना पड़ा।

बैंकॉक, (भाषा)। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने रविवार को खेले गए फाइनल में चार चैंपियनशिप प्वाइंट बचाए, लेकिन आखिर में उन्हें थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग को इंडोनेशिया के लियो रॉली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 53 मिनट तक चले मैच में 12-21 23-25 से हार का सामना करना पड़ा।

Satwik Chirag lose

सात्विक-चिराग की जोड़ी को मिली मात। फोटो- सोशल मीडिया

सात्विक और चिराग ने यहां 2019 और 2024 में खिताब जीता था। वे पहले गेम में लय से बाहर दिखे लेकिन दूसरे गेम में दबाव में अपनी मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए मैच को निर्णायक गेम तक ले जाने के करीब पहुंच गए थे। यह भारतीय जोड़ी पिछले साल चाइना मास्टर्स और हांगकांग ओपन में भी उपविजेता रही थी। यह सात्विक और चिराग के खिलाफ इंडोनेशियाई जोड़ी की पहली जीत भी है। इससे पहले इन दोनों जोड़ियों के बीच खेले गए सभी चार मैच भारतीय जोड़ी ने जीते थे।

End of Feed