एक और बॉक्सर ने पक्का किया रजत, फाइनल में पहुंची साक्षी चौधरी

भारत की एक और बॉक्सर साक्षी चौधरी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में साक्षी ने कनाडा की वॉल अंबर जेन को 5-0 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया। अब उनकी नजर मेडल के रंग को स्वर्णिम करने पर होगी। फाइनल में साक्षी का सामना इंग्लैंड की रूबी व्हाइट से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में नामीबिया के मिस्चा मोनिक एरीज (Mischa Monique ARAES) को हराया था।

End of Feed