SAFF Championship 2026: मालदीव को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने मालदीव को 1-0 के अंतर से मात देकर सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। सुहैल अहमद ने मैच के 38वें मिनट में मैच का एकलौता गोल किया और यही गोल निर्णायक साबित हुआ।

ढाका: भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को यहां खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में मालदीव को 1-0 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से सुहैल अहमद भट ने पहले हाफ में गोल करके टीम को जीत दिलाई। सुहैल अहमद ने मैच के 38वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। यही गोल मैच में निर्णायक साबित हुआ।

India vs Maldeev

भारत बनाम मालदीव

टॉप पर पहुंचने के लिए भारत को थी ड्रॉ की जरूरत

इससे पहले अब्दुल रबीह को विपक्षी टीम के खिलाड़ी ने पेनल्टी बॉक्स में फाउल किया था जिसके बाद भारत को पेनल्टी मिली। इस मुकाबले से पहले भारत को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने और ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत थी। टीम ने जीत दर्ज करके दोनों लक्ष्य हासिल कर लिए।

End of Feed