सलमान खान की फिल्मी कहानी, नौ साल पहले चलाई कैब, अब एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों में पुरुष डबल स्कल्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाली जोड़ी के सदस्य सलमान खान की सफलता की कहानी पूरी फिल्मी है। वो रील लाइफ के हीरो बनकर उबरे हैं।

नागोया: एशियाई खेलों में पुरुष डबल स्कल्स में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाली जोड़ी के सदस्य सलमान खान नौ साल पहले दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर उबर कैब चलाते थे और अब उनके हाथों में स्टीयरिंग की जगह पतवार है। सलमान और सतनाम सिंह ने गुरुवार को एशियाई खेलों में पुरुष डबल स्कल्स में कांस्य पदक के रूप में भारत का पहला पदक जीता। लेकिन इससे पहले सलमान अपने पिता के निधन के बाद परिवार का भरण-पोषण करने के लिए अपनी वैगनआर कार को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर दिन-रात चलाते थे।

Salman Khan and Satnam

एशियाई खेल 2026 के कांस्य पदक विजेता सलमान खान और सतनाम

सलमान ने भारत के लिए रोइंग में एकमात्र पदक जीतने के बाद पीटीआई से कहा,'हां, 2016 में मेरे पिता के निधन के बाद मुझे अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी क्योंकि मैं सबसे बड़ा भाई हूं। इसलिए मैंने वैगनआर से उबर चालक के तौर पर काम किया। मैंने यह काम 2017 में सिर्फ एक साल किया। उबर चालक के रूप में काम करने के साथ-साथ मैं भारतीय सेना में भर्ती के लिए आवेदन पत्र भी भरता रहता था।'

End of Feed