Rafael Nadal Injury: चोट के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से हटे राफेल नडाल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 7, 2024, 04:20 PM IST

Rafael Nadal Injury: ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल चोट के कारण स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल इस बार इस ग्रैंड स्लैम का हिस्सा नहीं होंगे। नडाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी शेयर की है।

राफेल नडाल ने चोट के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन से हटने का फैसला किया जबकि उन्होंने 12 महीने तक खेल से बाहर रहने के बाद वापसी में केवल एक ही टूर्नामेंट खेला था।

Rafeal Nadal

राफेल नडाल (साभार-X)

नडाल ने कहा कि उन्हें अपने सर्जरी हुए कूल्हे की चिंता है क्योंकि शुक्रवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले के तीसरे सेट में उन्हें ‘मेडिकल टाइम आउट’ लेना पड़ा था जिसमें वह जोर्डन थाम्पसन से हार गये थे।

End of Feed