'मैं सुरक्षित हूं, लेकिन हालात लगातार बिगड़ रहे,' पीवी सिंधू ने बयां की दुबई एयरपोर्ट की भयावह कहानी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ हवाई हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई। वो ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में भाग लेने के लिए लंदन जा रही थीं। हालांकि, उन्हें दुबई अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू शनिवार को प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए लंदन जाते समय दुबई हवाईअड्डे पर फंस गईं। ऐसा अमेरिका और इजराइल के ईरान के खिलाफ हवाई हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द करने के चलते हुआ।

PV Sindhu (2)

पीवी सिंधू. फाइल फोटो

दुबई एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन दोबार कब शुरू होगा इस बारे में अबतक कोई अपडेट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सिंधू वहां, फंस गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एयरपोर्ट का भयावह वीडियो शेयर किया था और मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद उन्हें दुबई अधिकारियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी शेयर की।

End of Feed