Singapore Open: फॉर्म में चल रहे इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी की नजर खिताब पर, डिफेंडिंग चैम्पियन सिंधु खिताब बचाने उतरेंगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2023, 03:24 PM IST

Singapore Open 2023: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की नजर मंगलवार से शुरू होने जा रहे सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी पर है। इस टूर्नामेंट में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और फॉर्म में चल रहे एचएस प्रणय पर नजर रहेंगी। पिछले साल अगस्त में टखने की चोट का शिकार हुई सिंधु धीरे-धीरे फॉर्म में लौट रही हैं।

Singapore Open 2023: डिफेंडिंग चैंम्पियन पीवी सिंधु थाईलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद मंगलवार से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के जरिये वापसी की कोशिश करेंगी, जबकि फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय जीत की लय कायम रखना चाहेंगे। पिछले साल अगस्त में टखने की चोट का शिकार हुई सिंधु के लिए हालात समान नहीं रहे हैं। वह धीरे धीरे लय में लौट रही हैं और मैड्रिड में स्पेन मास्टर्स में फाइनल तथा मलेशिया मास्टर्स में सेमीफाइनल तक पहुंची। हालांकि, थाईलैंड ओपन में वह पहले दौर में बाहर हो गई।

PV Sindhu

पीवी सिंधु। (फोटो- अनुराग ठाकुर के ट्विटर से)

अब यहां उनका सामना पहले ही दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची से होगा । सिंधु का उसके खिलाफ कैरियर रिकॉर्ड 14-9 का है, लेकिन पिछले साल थाईलैंड ओपन में दोनों की टक्कर के बाद काफी कुछ बदल गया है। उन्हें अब इस जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

End of Feed