Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में दमखम दिखाएगी भारतीय बैडमिंटन टीम, पीवी सिंधू समेत ये खिलाड़ी लेंगे भाग

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2024, 09:17 PM IST

Paris Olympics 2024: जुलाई-अगस्त में आयोजित किए जाने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए बैडमिंटन टीम की तरफ से 7 खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं। इन सभी का लक्ष्य भारत को चैंपियन बनाना होगा।

Paris Olympics 2024: पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू सहित सात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपनी ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर चार वर्ग में पेरिस खेलों के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई किया।सिंधू और शीर्ष एकल पुरुष खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बहुत पहले ही ओलंपिक में जगह पक्की कर ली थी और इसकी औपचारिकता सोमवार को पूरी हुई जो अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा निर्धारित कट ऑफ तारीख थी।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (फोटो -PTI)

पात्रता नियमों के अनुसार कट ऑफ तारीख पर ओलंपिक खेल क्वालीफिकेशन रैंकिंग के आधार पर पुरुष और महिला एकल में शीर्ष 16 बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हैं।पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत तथा कांस्य पदक विजेता सिंधू 12वें स्थान पर रहीं जबकि पुरुष एकल में प्रणय और लक्ष्य क्रमशः नौवें और 13वें स्थान पर रहे।

End of Feed