India Open 2023: पीवी सिंधू पहले ही दौर में बाहर, लक्ष्य सेन ने प्रणय को शिकस्त दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2023, 09:21 PM IST

India Open 2023, PV Sindhu loses, Lakshya Sen advances: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू को इंडिया ओपन 2023 के पहले ही राउंड के मैच में निराशा हाथ झेलनी पड़ी और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जबकि मेन्स सिंगल्स में भारत के लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को मात देकर विजयी शुरुआत की।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां पहले दौर में हारकर बाहर हो गई लेकिन पुरुष एकल में मौजूदा चैंपियन लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को सीधे गेम में हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

PV SINDHU LOSES IN INDIA OPEN 2023

पीवी सिंंधू

पूर्व चैंपियन और दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को महिला एकल मुकाबले में थाईलैंड की दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग के खिलाफ सीधे गेम में 12-21 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। सुपानिदा ने पिछली बार भी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सिंधू को हराया था।

End of Feed