PKL 2022, Semi-Final Results: अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन फाइनल में पहुंचे

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 16, 2022, 12:55 AM IST

Pro Kabaddi 2022 Live Score, Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls, Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas PKL Live Score Today Match Updates: जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन ने प्रो कबड्डी सीजन 9 के सेमीफाइनल मुकाबले में बेंगलुरू और तमिल थलाईवाज को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है।

Pro Kabaddi 2022 Live Score, Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls, Puneri Paltan vs Tamil Thalaivas PKL Live Score Match Updates: प्रो कबड्डी लीग 2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों में गुरुवार रात जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरू बुल्स को, और पुनेरी पलटन ने तमिल थलाईवाज को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। पुनेरी पलटन ने पीकेएल इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफलता हासिल की है।

pkl_final

प्रो कबड्डी लीग 2022 सेमीफाइनल (Pro Kabaddi)

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई में बेंगलुरू बुल्स को 49-29 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौंवे सत्र के फाइनल में प्रवेश किया। सहुल कुमार पैंथर्स के लिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में 10 टैकल अंक जुटाये। जयपुर की टीम ने पहले हाफ में 24-15 की बढ़त बनायी हुई थी।

End of Feed