चानू से पूछा आंसुओं के टपकने का राज, शर्मिला से लिया खास वादा; कॉमनवेल्थ चैंपियन से पीएम मोदी की खास बातचीत

भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 13 गोल्ड मेडल सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए थे और पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा था। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से कई खेलों को हटाए जाने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और देश का मान बढ़ाया। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए जिसमें 3 रजत पदक भी शामिल थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ (CWG 2026) में मेडल जीतने वालों के साथ PM मोदी ने रविवार को पीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एथलीटों से एक-एक करके बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस मुलाकात को खास बताया और देश का मान बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

PM Modi Meet Athletes

पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों से बातचीत। फोटो- साभार पीएम X हैंडल

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने मीराबाई चानू से पूछा कहा, बड़ी शान बढ़ाई आपने, इतने आंसू टपक रहे थे, ऐसा लग रहा था कि आपके आंसुओं की हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा हो।' इस पर मीराबाई चानू कहती हैं, मैं उस दिन बहुत खुश और इमोशनल थी, खुशी बहुत ज्यादा थी। मैं इसलिए रोई क्योंकि मैं पेरिस ओलंपिक्स में मेडल जीतने से चूक गई थी। मैंने सोचा कि उन चार सालों में मैंने क्या-क्या सहा था। लगातार चोटों और परिवार की दिक्कतों से जूझना। यह चार साल का बहुत मुश्किल सफर था। इसलिए, जब मैं पोडियम पर खड़ी हुई, हमारा झंडा फहराते हुए देखा और हमारा राष्ट्रगान बजता सुना तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई। आंसू अपने आप बहते रहे...।

End of Feed