PKL 12: जयपुर पिंक पैंथर्स को पटखनी देकर तेलुगू टाइटन्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

तेलुगु टाइटन्स ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में दो बार की चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स को पटखनी देकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

विशाखापत्तनम: तेलुगु टाइटन्स ने गुरुवार को विशाखापत्तनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-32 से हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में अपनी पहली जीत दर्ज की। कप्तान विजय मलिक और रेडर भरत हुड्डा के आठ-आठ अंकों और अजीत पवार के हाई फाइव की बदौलत तेलुगु टाइटन्स ने दो अंक हासिल किए। वहीं दूसरी तरफ 13 अंक जुटाने वाले नितिन कुमार धनखड़ की मेहनत पर पानी फिर गया। मुकाबले के शुरुआती 10 मिनट में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर कड़ी टक्कर दी। तेलुगु टाइटन्स ने मजबूत डिफेंस की बदौतल 7-5 की बढ़त बना ली। तेलुगु टाइटन्स ने विरोधी टीम के रेडरों को ज्यादा मौके नहीं दिए। टाइटन्स के भरत ने प्रभावशाली रेड की बदौलत मुकाबले पर अपना दबदबा बनाया।

Telugu Titans vs Jaipur Pink Panthers

तेलुगु टाइटन्स बनाम जयपुर पिंक पैथर्स (फोटो क्रेडिट PKL)

पिंक पैंथर्स के डिफेंस में तेजी तब आई जब नितिन रावल ने भरत के खिलाफ एक शानदार सुपर टैकल किया, जिससे कुछ देर के लिए उनकी टीम की बढ़त में तेजी आई। हालांकि, भरत की तेज रेडिंग ने टाइटन्स को मामूली बढ़त बनाए रखने में मदद की और दो बार की चैंपियन टीम पर दबाव बनाए रखा।फर्स्ट हाफ तेलुगु टाइटन्स के पक्ष में रहा, जिन्होंने 13वें मिनट में निर्णायक ऑल आउट के साथ अपनी बादशाहत साबित की।

End of Feed