PKL 12: दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन के बीच हुई कांटे की टक्कर, पहली बार गोल्डन रेड से हुआ हार जीत का फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 5, 2025, 05:04 AM IST

प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को दबंग दिल्ली और पुणेरी पलटन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहली बार लीग के इतिहास में दो टीमों के बीच हार जीत का फैसला गोल्डन रेड के साथ हुआ।

विशाखापत्तनम: दबंग दिल्ली ने गुरुवार को विशाखापत्तनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन को पटखनी देकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के दौरान प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार गोल्डन रेड देखने को मिली। आशु मलिक ने सीजन में एक और सुपर 10 स्कोर किया। जैसे ही मैच 28-28 की बराबरी पर खत्म हुआ और मुकाबला टाई ब्रेकर में गया।

Dabang Delhi KC vs Puneri Paltan

दबंग दिल्ली बनाम पुणेरी पलटन (फोटो क्रेडिट PKL)

सीजन की शुरुआत से शानदार फॉर्म में चल रही पुनेरी पलटन ने बेहतरीन टैकल के साथ मैच की शुरुआत की और 2-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। दबंग दिल्ली ने फजल अत्राचली के टैकल के जरिए इसका जवाब दिया। मैच के शुरुआती 10 मिनट दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा रहा और दोनों टीमों ने बारी-बारी से अंक बनाने में सफल हुईं। पहले टाइम आउट तक दबंग दिल्ली ने 8-6 की मामूली बढ़त बना ली थी। पुनेरी पलटन ने सुपर टैकल के जरिए बराबरी करने में सफल रही और स्कोर 8-8 से बराबर हो गया। लेकिन हाफ टाइम के आखिरी चार मिनट में आशु मलिक की सुपर रेड से दिल्ली 12-10 की बढ़त हासिल करने में सफल हुई। कप्तान ने बढ़त को बरकरार रखते हुए स्कोर को 18-11 तक पहुंचा दिया। पलटन ने कुछ अंक हासिल किए लेकिन हाफ टाइम तक दिल्ली 18-13 से आगे थी।

End of Feed