Paralympics 2024: पुरुषों की भाला फेंक एफ41 में गोल्ड में बदला नवदीप सिंह का सिल्वर मेडल

भारत के पैरा एथलीट नवदीप सिंह ने नाटकीय रूप से पेरिस पैरालंपिक खेलों में पुरुषों क एफ41 भाला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनका सिल्वर मेडल फाइनल के कुछ देर बाद गोल्ड में ईरानी एथलीट के डिस्क्वालीफाई होने के बाद तब्दील हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवदीप सिंह ने पुरुषों की एफ41 भालाफेंक स्पर्धा में जीता गोल्ड
  • ईरानी खिलाड़ी को अयोग्य करार दिए जाने के बाद गोल्ड में बदला सिल्वर
  • भारत को नवदीप ने दिलाया पेरिस पैरालंपिक में 29वां पदक

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक में शनिवार को पुरुषों की भाला फेंक एफ41 फाइनल में नाटकीय प्रदर्शन के बीच ईरान के बेत सयाह सादेघ को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारत के नवदीप सिंह के रजत पदक को स्वर्ण में बदल दिया गया। यह पुरुषों की भाला एफ41 श्रेणी में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

Navdeep Singh

नवदीप सिंह

नवदीप ने 47.32 मीटर दूर फेंका भाला

नवदीप का पहला प्रयास फाउल रहा लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 46.39 मीटर के थ्रो के साथ शानदार वापसी की। तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले नवदीप के तीसरे थ्रो ने स्टेडियम को रोमांचित कर दिया। उन्होंने 47.32 मीटर के विशाल थ्रो के साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया और बढ़त बना ली। सादेघ ने हालांकि अपने पांचवें प्रयास में भारतीय खिलाड़ी से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 47.64 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो किया।

End of Feed