स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: शॉटपुट में फ्लॉप रहे तेजिंदर पाल सिंह तूर, नहीं पार कर पाए क्वालीफिकेशन लाइन पार

दो बार के एशियाई चैंपियन तेजिंदर पाल सिंह तूर पेरिस ओलंपिक के शॉटपुट के क्वालीफिकेशन राउंड से आगे बढ़ने में नाकाम रहे। तूर क्वालीफिकेशन मार्क को तीन प्रयास में पार करने में नाकाम रहे।

Image

तेजिंदर पाल सिंह तूर(साभार Jio Cinema)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉटपुट में किया शर्मनाक प्रदर्शन
  • नहीं पार कर पाए 21.35 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्
  • क्वालीफिकेशन राउंड के तीन में से दो प्रयास तूर के रहे फाउल

पेरिस: दो बार के एशियाई खेलों के चैम्पियन भारत के तेजिंदर पाल सिंह तूर पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के शॉटपुट के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके। जकार्ता और हांगझोउ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पंजाब के मोगा के 30 बरस के तूर ने पहले प्रयास में 18.05 मीटर का थ्रो फेंका लेकिन बाकी दोनों प्रयास फाउल रहे। क्वालीफिकेशन दौर में 21.35 मीटर का थ्रो फेंकने या शीर्ष बारह स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। तेजिंदर 31 खिलाड़ियों में 29वें पायदान पर रहे।

महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में पारुल-अंकिता ने किया निराश

वहीं महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में हांगझोउ एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी कुल 24वें और अंकिता ध्यानी 40वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। अंकिता ने हीट वन में 16:19.38 का समय निकाला और वह आखिरी स्थान पर रहीं। वहीं पारुल ने सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15:10.68 का समय निकाला लेकिन 20 धावकों में 14वें स्थान पर रहीं।

स्टीपलचेस में नजर आएंगी पारुल चौधरी

दोनों हीट से कुल सोलह खिलाड़ियों ने फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। चौधरी पेरिस ओलंपिक में 3000 मीटर स्टीपलचेस में भी भाग ले रही हैं जिसकी हीट रविवार को होगी। उन्होंने विश्व रैंकिंग कोटा के जरिये 5000 मीटर के लिये क्वालीफाई किया था क्योंकि वह सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं। अंकिता भी विश्व रैंकिंग कोटा के जरिये खेल रही थीं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article