Paris Olympics 2024 Quota: इस भारतीय महिला खिलाड़ी की नजर ओलंपिक कोटा हासिल करने पर

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 25, 2023, 09:33 PM IST

Paris Olympics 2024 Quota: पेरिस ओलंपिक की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अगले साल यानी 2024 में पेरिस ओलंपिक होना है। इसको लेकर इन दिनों सभी देशों के खिलाड़ी कोटा हासिल करने में जुट गए हैं। इस दौरान भारत की महिला बॉक्सर जैसमीन लम्बोरिया की नजर भी पेरिस ओलंपिक में कोटा हासिल करने पर है।

Paris Olympics 2024 Quota: राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज जैसमीन लम्बोरिया की निगाहें पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल करने पर लगी हैं जिसके लिए वह मानसिक मजबूती बढ़ाने के साथ अपने मुक्कों को दमदार करने पर भी ध्यान लगा रही हैं। एशियाई खेलों में पदार्पण के दौरान जैसमीन ने 60 किग्रा वर्ग का पहला दौर दबदबा बनाते हुए जीता लेकिन क्वार्टरफाइनल में रैफरी ने उन्हें चेतावनी दी जिसके बाद वह समझ नहीं सकीं कि वापसी कैसे की जाये और रैफरी ने मुकाबला रोककर प्रतिद्वंद्वी को विजेता घोषित किया।

Jasmine Lamboria, Paris Olympics 2024 Quota

जैसमीन लम्बोरिया।

जैसमीन ने सोमवार को राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपना क्वार्टरफाइनल जीतने के बाद पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे चेतावनी दी गयी थी, मुझे पहली बार ‘काउंटिंग’ मिली। मैं इसे संभाल नहीं सकी। इसलिये इस तरह के हालात में वापसी का तरीका जानना बहुत महत्वपूर्ण होता है जो मैं नहीं कर सकी।’ इस जीत से उन्हें पदक के अलावा पेरिस ओलंपिक कोटा भी मिल गया होता।

End of Feed