Paris Olympics 2024: मीराबाई चानू कांस्य पदक से चूकीं, चौथे स्थान से करना पड़ा संतोष

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 49 किग्रा भारवर्ग स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गईं। मीराबाई 199 किग्रा भार उठाकर चौथे पायदान पर रहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक में पदक से चूकीं मीराबाई चानू
  • कुल 199 किग्रा वजन उठाकर रहीं तीसरे पायदान पर
  • चीन की जीहुई हाओ ने नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

पेरिस: टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता 29 वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूक गईं। उन्होंने स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार के साथ कुल 199 क्रिग्रा भार उठाया और चौथे पायदान पर रहीं। स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन की जीहुई हाओ ने स्वर्ण पदक नए ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। उन्होंने कुल 206 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। स्नैच में जीहुई ने 89 और क्लीन एंड जर्क में 117 किग्रा वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 117 किग्रा वजन उठाकर नया ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Mirabai Chanu

मीराबाई चानू

रोमानिया की प्लेयर को मिला सिल्वर

सिल्वर मेडल रोमानिया की मेहेला वेलेंतीना को मिला। उन्होंने कुल 205 किग्रा वजन उठाया। स्नैच में उन्होंने सबसे ज्यादा 93 और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा वजन उठाया। कांस्य पदक थाइलैंड की सुरोधना खामबाओ को मिला। उन्होंने 200 किग्रा भार उठाया। स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 112 किग्रा उठाकर वो तीसरे पायदान पर रहीं।

End of Feed