Paris Olympics 2024: मनु भाकर का मेडल मुकाबला आज, तोड़ सकती हैं 124 साल पुराना रिकॉर्ड

Paris Olympics 2024, Indian Shooter Manu Bhaker Break Big Records: भारतीय युवा शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में आज (30 जुलाई 2024) अपने दूसरे मेडल पर निशाना लगाने उतरेंगी। मनु आज मेडल जीतती हैं तो वे 124 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश को पहला मेडल दिलाया।

Paris Olympics 2024, Indian Shooter Manu Bhaker Break Big Records: भारत के 140 करोड़ लोगों की नजर आज एक बार फिर पेरिस ओलंपिक पर टिकी रहेगी। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में हिस्सा लेंगी। अगर वह निशाना लगाने में सफल होती हैं तो पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में एक और मेडल आ जाएगा। इसके साथ ही युवा शूटर मनु भाकर इतिहास रच देंगी। आज के इवेंट में अगर मनु एक और मेडल जीत लेती हैं तो वह एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन जाएंगी। यह रिकॉर्ड अभी तक नॉर्मन प्रिचर्ड के नाम है। इन्होंने 1900 ओलंपिक में एथलेटिक्स में दो सिल्वर मेडल जीते थे। उस समय भारत ब्रिटिश शासन के अधीन था।

Manu Bhaker, Manu Bhaker and Sarabjot singh, Manu Bhaker Can Break Big Records, Manu Bhaker Medal, Manu Bhaker, indian athlete shooter Manu Bhaker, Sarabjot singh, India at Paris Olympics, India Medal history, India at Table Tennis Paris 2024, Paris Olympics 2024, Paris Olympics, Paris Olympics 2024 Live Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics 2024 Rescords, Paris Olympics 2024 Updates,

मनु भाकर। (फोटो- Team India X)

मनु ने रच दिया इतिहास

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसकेजीत के साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत का मेडल का खाता खुला था। इसके साथ ही वे शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं।

End of Feed