Paris Olympics 2024 India Schedule, Match Today: पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन मंगलवार भारत के लिए बेहद खास है। आज के दिन भारत का सबसे बड़ा हीरो नीरज चोपड़ा एक्शन में होगा। इसके अलावा हॉकी में टीम इंडिया के पास आज मेडल पक्का करने का सुनहरा मौका है। दरअसल हॉकी का सेमीफाइनल मुकाबला आज ही खेला जाएगा। भारत और जर्मनी के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला देर रात खेला जाएगा। इसके अलावा टेबस टेनिस के भी मुकाबले आज होने हैं जिसमें चीन के खिलाफ भारतीय टीम उतरेगी जिसमें रमीत देसाई, शरत कमल और मानव ठक्कर जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे। आइए आज भारत के फुल शेड्यूल पर नजर डालते हैं।
पेरिस ओलंपिक में आज भारत का कार्यक्रम (साभार-TNN)
पेरिस ओलंपिक 2024 में इंडिया का आज के मैच का शेड्यूल
| पेरिस ओलंपिक 2024 टाइम टेबल | पेरिस ओलंपिक 2024 आज के भारत के मैच लिस्ट | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच का विवरण |
| दोपहर 1:30 बजे | टेबल टेनिस (पुरुष टीम) | पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का मैच: हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे। |
| दोपहर 1:50 बजे | एथलेटिक्स (पुरुषों के भाला फेंक) | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच टुडे: किशोर कुमार जेना ग्रुप ए में क्वालिफिकेशन में भाग लेंगे। |
| दोपहर 2:30 बजे | कुश्ती (महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो) | पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का मैच: निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा (यह तभी होगा जब वह फाइनलिस्ट से हार जाती हैं)। |
| दोपहर 2:50 बजे | एथलेटिक्स (महिलाओं की 400 मीटर) | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच टुडे: किरण पहल रेपेचेज राउंड में भाग लेंगी। |
| दोपहर 3:00 बजे | कुश्ती (महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो) | पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का मैच: विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा। |
| दोपहर 3:20 बजे | एथलेटिक्स (पुरुषों के भाला फेंक) | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच टुडे: नीरज चोपड़ा ग्रुप बी में क्वालिफिकेशन में भाग लेंगे। |
| दोपहर 4:20 बजे | कुश्ती (महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो) | पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का मैच: यदि विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। यदि वह जीतती हैं तो शाम 10:25 बजे सेमीफाइनल में खेलेंगी। |
| शाम 6:13 बजे | सेलिंग (महिलाओं की डिंगी ILC6) | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच टुडे: नेत्रा कुमानन मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं)। |
| शाम 7:13 बजे | सेलिंग (पुरुषों की डिंगी ILC7) | पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारत का मैच: विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं)। |
| रात 10:30 बजे | हॉकी (पुरुष टीम) | पेरिस ओलंपिक 2024 इंडिया मैच टुडे: भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। |
दोपहर 1:30 बजे, टेबल टेनिस में पुरुष टीम, भारत के हरमीत देसाई, मानव विकास ठक्कर और शरत कमल राउंड ऑफ 16 में भाग लेंगे।
दोपहर 1:50 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक क्वालिफिकेशन में ग्रुप ए में भारत के किशोर कुमार जेना भाग लेंगे।
दोपहर 2:30 बजे से, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलो वर्ग में निशा दाहिया का रेपेचेज मुकाबला होगा। (यह तभी होगा जब वह फाइनलिस्ट से हार जाती हैं)
दोपहर 2:50 बजे, एथलेटिक्स में महिलाओं की 400 मीटर रेपेचेज राउंड में किरण पहल भाग लेंगी।
दोपहर 3:00 बजे, कुश्ती में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में विनेश फोगाट का मुकाबला राउंड ऑफ 16 में होगा।
दोपहर 3:20 बजे, एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक की क्वालिफिकेशन में ग्रुप बी में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भाग लेंगे।
दोपहर 4:20 बजे, अगर विनेश फोगाट क्वालीफाई करती हैं तो महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम वर्ग में वह क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। यदि वह जीतती हैं तो उन्हें शाम 10:25 बजे से सेमीफाइनल में खेलना होगा।
शाम 6:13 बजे, नेत्रा कुमानन, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए6 वर्ग में मेडल रेस में हिस्सा लेंगी (यदि क्वालीफाई करती हैं)
शाम 7:13 बजे, पुरुषों की डिंगी आईएलसीए7 वर्ग में विष्णु सरवनन मेडल रेस में भाग लेंगे (यदि क्वालीफाई करते हैं)
रात 10:30 बजे, भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। (IANS इनपुट के साथ)
