28 बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी 'हेबॉल विश्व चैंपियनशिप' में वाइल्ड कार्ड एंट्री, जीतने वाले को मिलेंगे 4 लाख डॉलर

Pankaj Advani Wild Card Entry In Heyball World Championships: भारत के महान बिलियर्ड्स व स्नूकर खिलाड़ी, 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी हेबॉल विश्व चैंपियनशिप में वाइल्ड कांर्ड एंट्री के रूप में शामिल होंगे। हेबॉल एक क्यू स्पोर्ट है जिसे पहले चाइनीज 8-बॉल के नाम से पहचाना जाता था।

पंकज आडवाणी 'हेबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप' के तीसरे एडिशन में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट 12 से 15 अगस्त तक यहां होगा और इसमें दुनिया के टॉप पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहले 'चाइनीज 8-बॉल' के नाम से जाना जाने वाला 'हेबॉल' एक क्यू स्पोर्ट है, जिसमें अमेरिकन 8-बॉल पूल में इस्तेमाल होने वाली बॉल्स और स्नूकर टेबल की तंग और गोल पॉकेट्स का कॉम्बिनेशन होता है।

Pankaj Advani To Feature In Heyball World Championships As Wild Card Entry

पंकज आडवाणी (Instagram/Pankajadvaniofficial)

इस टूर्नामेंट में कुल 400,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि है और इसमें कुल 128 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे - पुरुष और महिला कैटेगरी में 64-64 खिलाड़ी। इसमें पुरुष कैटेगरी के टॉप 10 में से छह और महिला कैटेगरी के टॉप 10 में से आठ खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजकों ने एक रिलीज में कहा, "रणनीति और भावना को मिलाते हुए, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया (BSFI) ने फेडरेशन के शताब्दी समारोह के हिस्से के तौर पर इस अहम इवेंट की मेजबानी के लिए विल्सन जोन्स - जो किसी भी खेल में आजाद भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन थे - के जन्मस्थान को चुना।"

End of Feed