Asian Champions Trophy, IND vs PAK: पाकिस्तानी हॉकी टीम वाघा बॉर्डर से भारत पहुंची

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 1, 2023, 06:35 PM IST

Pakistan hockey team arrive in India: पाकिस्तान की हॉकी टीम गुरुवार से यहां होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मंगलवार को अटारी वाघा बॉर्डर से भारत पहुंची। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच नौ अगस्त को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की हॉकी टीम गुरुवार से यहां होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मंगलवार को अटारी वाघा बॉर्डर से भारत पहुंची। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच नौ अगस्त को खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम सड़क के रास्ते अमृतसर पहुंचने के बाद विमान से चेन्नई के लिए रवाना होगी।

Pakistan hockey team arrive in India for Asian Champions Trophy

पाकिस्तान हॉकी टीम भारत पहुंची (Hockey India)

इस बीच हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम गुरुवार को चीन के खिलाफ मैच से पहले बुधवार को मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करेगी। पाकिस्तान की टीम भी इस दिन अभ्यास करेगी।

End of Feed