Siegfried Aikman: वेतन न मिलने के कारण पाकिस्तानी हॉकी कोच ने छोड़ा पद

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2023, 02:35 PM IST

पाकिस्तान में खेल के बिगड़ते हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान हॉकी कोच को देने के लिए पैसे भी नहीं हैं। एक कोच जो 12 महीनों से बिना वेतन के काम कर रहा था आखिरकार उनकी हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने अपने पद को छोड़ने का फैसला कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में खेल के बिगड़ते हालात
  • हॉकी कोच से छोड़ा पद
  • 12 महीनों से नहीं मिला था वेतन

पाकिस्तान में खेल को लेकर क्या हालाता हैं और वहां अपने खिलाड़ियों को कितनी तरजीह दी जाती है। इसका जीता-जागता उदाहरण सामने आया है। हालत ये है कि वहां हॉकी कोच को देने के लिए पैसे तक नहीं हैं। ऐसे में पाकिस्तान हॉकी का भविष्य कितना सुरक्षित है पता नहीं। पाकिस्तान हॉकी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान के हॉकी कोच सिगफ्रीड एकमैन ने पिछले 12 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

Siegfried Aikman pakistan hocket coach'

सिगफ्रीड एकमैन, पूर्व हॉकी कोच पाकिस्तान (साभार-ANI)

एकमैन ने पिछले साल पाकिस्तान की हॉकी टीम का कोच पद संभाला था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मुख्य कोच पद छोड़ने की घोषणा की।

End of Feed