एमेच्योर पिकलबॉल नए युग की शुरुआत के लिए है तैयार, जमीनी स्तर पर लागू होगी पैडल टेस्टिंग, बढ़ेगा भरोसा और आधार

जैसे-जैसे पिकलबॉल संयुक्त राज्य अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है, वैसे-वैसे इस खेल के उपकरणों खासकर पैडल का मानकों के अनुरूप होना सुनिश्चित करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे में पेडल टेस्टिंग की प्रक्रिया को जमीनी और एमेच्योर टूर्नामेंट्स पर भी लागू करने का फैसला किया गया है।

पेशेवर पिकलबॉल में पैडल टेस्टिंग उपकरण ने एक समान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण सुनिश्चित किया है। पैडल टेस्टिंग की यह प्रक्रिया अब जमीनी स्तर पर भी अपनाई जाएगी। हाल ही में गो-नो-गो (GNG) मशीन को खेल की तीन प्रमुख संस्थाओं-डीयूपीआर(DUPR), यूनाइटेड पिकलबॉल एसोसिएशन, और पिकलबॉल टूर्नामेंट्स डॉट कॉम द्वारा पेशेवर और एमेच्योर पिकलबॉल पैडल के लिए आधिकारिक परीक्षण उपकरण के रूप में नामित किया है। यह खेल की प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह मॉर्डन रैकेट स्पोर्ट्स में प्रतिस्पर्धात्मक अखंडता (Competitive Integrity) और डेटा संग्रह (Data Collection) को एमेच्योर लेवल पर भी लागू करेगा।

Pickleball Paddle

पिकलबॉल पैडल की सांकेतिक तस्वीर

जैसे-जैसे पिकलबॉल संयुक्त राज्य अमेरिका सहित पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है, वैसे-वैसे इस खेल के उपकरणों खासकर पैडल का मानकों के अनुरूप होना सुनिश्चित करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। उपकरण कंपनियों और खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ यह जरूरी है कि खेल के नियम हर स्तर पर समान रूप से लागू हों। खेल में इस्तेमाल होने वाले पैडल की टेस्टिंग पहले केवल पेशेवर स्तर पर की जाती थी लेकिन अब जमीनी और एमेच्योर(शौकिया) पिकलबॉल टूर्नामेंट्स में भी लागू किया जा रहा है। यूएसए पिकलबॉल के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम खेल में निष्पक्षता और अखंडता बनाए रखने के अभियान का हिस्सा है।

End of Feed