अभिनव बिंद्रा ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद ओलंपिक खेलों को लेकर की बड़ी मांग

अभिनव बिंद्रा ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के मद्देनजर हाई-परफॉर्मेंस’ तंत्र को तेजी से मजबूत करने की मांग की है।

नई दिल्ली: ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक में दो साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में देश के ’हाई-परफॉर्मेंस’ तंत्र को मजबूत करने के लिए अब और तेजी से काम करने की जरूरत है। भारत 85 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारतीय दल ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक जीते।

Abhinav Bindra

अभिनव बिंद्रा

बिंद्रा ने दी एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को बधाई

बिंद्रा ने ’एक्स’ पर लिखा,'एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीम इंडिया को बधाई। किसी भी खेल अभियान को केवल उन कुछ दिनों के तौर पर नहीं देखा जा सकता, जिन्हें हम टेलीविजन पर देखते हैं। इसके पीछे वर्षों की सुबह की मेहनत, चोटें, असमंजस, छूटे हुए मौके और अनगिनत घंटों का परिश्रम होता है। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण हमारे खिलाड़ियों के लिए बहुत सम्मान है। उनके परिवारों के लिए भी, जो इस सफर में उनके साथ रहते हैं और ऐसे त्याग करते हैं, जो अक्सर नजर नहीं आते। कोचों, सहयोगी स्टाफ, महासंघों, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), सरकार और पर्दे के पीछे काम करने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद।'

End of Feed