नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में हार के बाद दिए संन्यास के संकेत

करियर में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सर्बिया के महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार रात फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में यानिक सिनर से हार के बाद संन्यास के संकेत दिए हैं।

पेरिस: रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग वाले यानिक सिनर से हारने के बाद इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वह दोबारा फ्रेंच ओपन में खेल पाएंगे या नहीं। जोकोविच ने सिनर से सीधे सेटों में हारने के बाद अपना बैग नीचे रखा और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। जोकोविच अगले साल फ्रेंच ओपन तक 39 वर्ष के हो जाएंगे।

Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच

इस स्टार खिलाड़ी ने कहा,'मेरा मतलब है कि यह मेरा यहां खेला गया आखिरी मैच हो सकता था, इसलिए मुझे नहीं पता। इसलिए मैं आखिर में थोड़ा अधिक भावुक था। अगर यह फ्रेंच ओपन में मेरे करियर का आखिरी मैच था तो दर्शकों ने जिस तरह से मेरा समर्थन किया उसे देखते हुए यह अद्भुत था।'

End of Feed