नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, ये वाला थोड़ा अनोखा है

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 9, 2024, 12:57 PM IST

Novak Djokovic Breaks Another Record Of Roger Federer: टेनिस जगत में रिकॉर्ड्स की झड़ी अपने पीछे छोड़ जाने वाले पूर्व स्विस टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का एक और रिकॉर्ड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने तोड़ दिया है। इस बार जोकोविच ने फेडरर का जो रिकॉर्ड तोड़ा है, वो थोड़ा अनोखा और बेहद खास भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोवाक जोकोविच ने किया एक और कमाल
  • महान रोजर फेडरर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा
  • सबसे उम्रदराज नंबर.1 टेनिस खिलाड़ी बने जोकोविच

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने रोजर फेडरर (Roger Federer) का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया और एटीपी टूर की कम्प्यूटरीकृत रैंकिंग में नंबर एक पर रहने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच (AP)

जोकोविच अगले महीने 37 वर्ष के हो जायेंगे। फेडरर जून 2018 में जब आखिरी दिन रैंकिंग में शीर्ष पर थे तब वह जोकोविच से छोटे थे। जोकोविच को शीर्ष पर कुल 420 सप्ताह हो गए जबकि फेडरर 310 सप्ताह तक नंबर एक पर थे।

End of Feed