Neeru Dhanda ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स विमेंस ट्रैप इवेंट में जीता पहला गोल्ड मेडल

नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स में महिला ट्रैप शूटिंग में नीरू ने भारत के लिए पहला इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। एशियन गेम्स के महिला इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में यह भारत का पहला गोल्ड रहा। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की शूटर को हराया। फाइनल में नीरू ने 30 में से 28 हिट स्कोर किया। इससे पहले नीरू ने महिला ट्रैप टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

Neeru

नीरू ने जीता गोल्ड मेडल।

नीरू ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। नीरू ने चीन की सुन युनोंग को पीछे छोड़ते हुए, खेल के आखिरी दौर में अपनी बढ़त बनाए रखी और खिताब अपने नाम किया। महिलाओं के ट्रैप फाइनल में 30 शॉट्स के बाद नीरू 28 हिट्स के साथ आगे बनी रहीं। चीन की सुन युनोंग 26 हिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। कुवैत की हजर अब्दुलमलिक 21 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

End of Feed