Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem Live Streaming: नीरज चोपड़ा के सामने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में अरशद नदीम की चुनौती, जानें कब और कहां देखें लाइव

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem World Athletics Championship Final 2025 Live Streaming: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए मंच सजा हुआ है और जैवलिन में भारत के नीरज चोपड़ा की पाकिस्तान के अरशद नदीम से कांटे की टक्कर होने वाली है। आइए जानते हैं कि मैच को कब और कहां लाइव देखा जा सकता है।

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem World Athletics Championship Final 2025 Live Streaming: गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा का सामना विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम से होगा चूंकि दोनों ने बुधवार को क्वालीफिकेशन दौर में अलग अलग अंदाज में फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया ।चोपड़ा ने ग्रुप ए में पहले ही थ्रो में 84 . 50 मीटर का क्वालीफिकेशन मार्क पार किया जबकि नदीम ने ग्रुप बी में तीसरे और आखिरी प्रयास में 85 . 28 मीटर थ्रो फ्रेंका ।भारत के सचिन यादव ने भी फाइनल में जगह बना ली है जिन्होंने 83 . 67 मीटर का थ्रो फेंककर ग्रुप ए में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया । भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह ग्रुप ए और ग्रुप बी को मिलाकर 37 प्रतियोगियों में क्रमश: 28वें और 30वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए।

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem PTI

नीरज चोपड़ा बनाम अरशद नदीम (फोटो- PTI)

चोपड़ा ग्रुप ए में सबसे पहले थ्रो फेंकने के लिये उतरे थे और फाइनल में जगह बनाने के साथ ही रवाना भी हो गए । स्वत: क्वालीफिकेशन का 84 . 50 मीटर का आंकड़ा छूने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को होने वाले फाइनल में जगह बनाई ।जर्मनी के जूलियर वेबर ने भी 87 . 21 मीटर के थ्रो के साथ क्वालीफाई कर लिया।

End of Feed