Neeraj Chopra: नंबर वन बने नीरज चोपड़ा, पीछे छूट गए अरशद नदीम और एंडरसन पीटर्स

नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर से दूर भाला फेंककर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। अब उन्होंने बिना कोई मेडल जीते एक बार फिर देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर वन जैवलिन थ्रोअर हैं इस पर मुहर लग गई है।

Neeraj Chopra: बैक टू बैक ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। इस बार उन्होंने कोई मेडल तो नहीं जीता बल्कि रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी हासिल की। नीरज ने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़कर भाला फेंक की विश्व रैंकिंग में नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है। नीरज चोपड़ा के पास 1445 अंक हैं, जबकि पीटर्स के पास 1431 अंक हैं। पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम 1370 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (साभार-X)

जर्मनी के जूलियन वेबर, जिन्होंने दोहा डायमंड लीग में 91.06 मीटर के थ्रो के साथ 2025 का वर्ल्ड-लीडिंग प्रदर्शन किया, तीसरे स्थान पर हैं, जबकि टोक्यो 2020 के रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकुब वाडलेज पांचवें स्थान पर हैं।

End of Feed