नीरज चोपड़ा को फेंकना होगा 82.61 मीटर भाला, तभी होगा राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए चयन

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। हालांकि ये चयन शर्तों के साथ है। नीरज को ग्लास्गो जाने के लिए एएफआई का क्वालीफाइंग मानक 82.61 मीटर हासिल करना होगा।

Neeraj Chopra: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया है। हालांकि ये चयन शर्तों के साथ है। नीरज को ग्लास्गो जाने के लिए एएफआई का क्वालीफाइंग मानक 82.61 मीटर हासिल करना होगा।राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होगा। इसके लिए भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने रविवार को 32 सदस्यीय टीम की घोषणा की। चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने बताया कि नीरज चोपड़ा पीठ की चोट से उबर चुके हैं और अब पूरी तरह फिट होकर अभ्यास कर रहे हैं।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)

End of Feed