डोपिंग के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए नीरज चोपड़ा, IOA के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया

Neeraj Chopra Joins Fight Against Doping With IOA: डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ मिलकर इस समस्या के खिलाफ एक जागरूकता अभियान शुरू किया।

डोपिंग के खिलाफ भारत की लड़ाई को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ मिलकर इस समस्या के खिलाफ एक जागरूकता अभियान शुरू किया। यहां आईओए के दूसरे खिलाड़ी फोरम में आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर ने घोषणा की कि संस्था ने ’साफ-सुथरे खेल अभियान’ के लिए नीरज चोपड़ा फाउंडेशन के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Neeraj Chopra Joins Fight Against Doping WIth IOA

नीरज चोपड़ा (Instagram/NeerajChopra)

डाइमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए अभी दोहा में मौजूद चोपड़ा का एक वीडियो संदेश दिखाया गया जिसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने बताया कि उन्होंने यह पहल क्यों शुरू की। भारत अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की कोशिश कर रहा है और डोपिंग का खराब रिकॉर्ड देश की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

End of Feed