Lieutenant Colonel in Territorial Army: नीरज चोपड़ा को मिला बड़ा सम्मान, टेरिटोरियल आर्मी में बने लेफ्टिनेंट कर्नल

भारतीय सेना ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया है।

Neeraj Chopra, Lieutenant Colonel in Territorial Army: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने सम्मानित करते हुए टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप नियुक्त किया है। नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भर्ती हुए थे। भारत सरकार के गजट में नीरज चोपड़ा की नियुक्ति का भारत के राष्ट्रपति द्वारा ऐलान किया गया है। 16 अप्रैल से उनकी नियुक्ति लागू होगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्ति मिल चुकी है।

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा (फाइल फोटो)

रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले इस 27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक जीता। नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर थे। पता चला है कि वह इस साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।

End of Feed