राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में देरी, बड़े बदलाव करने की तैयारी में खेल मंत्रालयः सूत्र

National Sports Awards Delayed: सूत्रों के मुताबिक खेल मंत्रालय बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है, इसलिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards) में देरी हो रही है। देरी 6 महीने से ज्यादा समय की हो चुकी है जो हाल के सालों में ऐसा पहला मामला है।

सूत्रों के अनुसार, खेल मंत्रालय बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है, इसलिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों (National Sports Awards) में देरी हो रही है। नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स में छह महीने से ज़्यादा की देरी हो चुकी है, जो हाल के सालों में ऐसा पहला मामला है। खेल मंत्रालय ने अभी तक इस देरी के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे देश के सबसे बड़े खेल सम्मानों के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ रही हैं।

Delay In National Sports Awards

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में देरीः सूत्र (AI Generated Image)

मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह देरी नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड्स के ढांचे में बड़े बदलावों से जुड़ी है। हालांकि हाल के महीनों में ऐसे संकेत मिले हैं कि मिनिस्ट्री मौजूदा चयन प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है, लेकिन प्रस्तावित बदलावों की प्रकृति या दायरे के बारे में कोई औपचारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

End of Feed