Mirbai Chanu Won Silver: 28 साल बाद ओलंपिक-कॉमनवेल्थ के बाद एशियन गेम्स में भी मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

Asian Games 2026, Mirbai Chanu Won Silver in Weightlifting:एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू ने महिला 49 किलो भार वर्ग में अपना पहला एशियन गेम्स जीता। साथ ही एशियाई गेम्स वेटलिफ्टिंग में भारत का 28 साल का सूखा भी खत्म हो गया। इस इवेंट में देश को इससे पहले सिर्फ एक बार मेडल मिला था, जब कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 में बैंकॉक में सिल्वर मेडल जीता था।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मीराबाई चानू ने महिला 49 किलो भार वर्ग में अपना पहला एशियन गेम्स जीता। इससे पहले ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता है। मीराबाई चानू ने आइची-नागोया गेम्स में अपना पहला एशियाई गेम्स मेडल जीतकर अपने शानदार करियर की सबसे बड़ी कमी को आखिरकार पूरा कर लिया है।

MeeraBai Chanu

मीरा बाई चानू ने जीता अपना पहला एशियन गेम्स मेडल।

2014 एशियाई गेम्स में नौवें और हांग्झू 2023 में चौथे स्थान पर रहने के बाद, ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उनके इस हालिया मेडल के साथ ही एशियाई गेम्स वेटलिफ्टिंग में भारत का 28 साल का सूखा भी खत्म हो गया। इस इवेंट में देश को इससे पहले सिर्फ एक बार मेडल मिला था, जब कर्णम मल्लेश्वरी ने 1998 में बैंकॉक में सिल्वर मेडल जीता था।

End of Feed