पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी मनु भाकर

India Flagbearer Manu Bhaker: ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व मनु भाकर करेंगीं। आपको बता दें कि ओपनिंग सेरेमनी में ध्वजवाहक के तौर पर पीवी सिंधू और शरत कमल थे।

India Flagbearer Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर को ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक चुना गया है। यह समापन समारोह 11 अगस्त को फ्रांस की राजधानी में होगा। मनु ने एक ही ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय एथलीट द्वारा यह उपलब्धि पहली बार दर्ज की गई है।

manu bhaker news

मनु भाकर (साभार-X)

हरियाणा की 22 वर्षीय मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदक का खाता खोला था। इसके बाद उन्होंने सारबजीत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में दूसरा कांस्य पदक जीता। वह शनिवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने के कारण कांस्य पदक से बाल-बाल बच गईं।

End of Feed