Asian Games 2026 के उद्धाटन समारोह के बाद जसपाल राणा को याद कर भावुक हुईं मनु भाकर

20वें एशियाई खेलों के उद्धाटन समारोह के बाद भारतीय दल की ध्वजवाहक और डबल ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनुभाकर दिवंगत कोच जसपाल राणा को याद करके भावुक हो गईं। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

नागोया: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शनिवार को कहा कि एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान उन्हें अपने दिवंगत कोच जसपाल राणा की बहुत याद आई। कबड्डी स्टार पवन सहरावत के साथ भारतीय ध्वज थामकर समारोह में हिस्सा लेना मनु के लिए यह मौका और भावुक बन गया। मनु ने यहां उद्घाटन समारोह के बाद कहा, 'आज जसपाल सर की बहुत याद आई। उनके साथ नहीं होने से यह दिन वाकई भावुक कर देने वाला था।'

Manu Bhaker and Aman Sehrawat

मनु भाकर और अमन सहरावत (फोटो क्रेडिट @WeAreTeamIndia X)

ध्वजवाहक हो तभी ओपनिंग सेरेमनी में होना शामिल

प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच राणा का 12 जून को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने मनु के करियर में अहम भूमिका निभाई थी और 2024 पेरिस ओलंपिक में उन्हें दो कांस्य पदक दिलाने में मार्गदर्शन किया था। चौबीस वर्षीय निशानेबाज इससे पहले भी बता चुकी हैं कि बहु-खेल प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोहों को लेकर राणा की सलाह ने उनकी सोच को किस तरह प्रभावित किया था। राणा ने एक बार मनु से कहा था कि वह ऐसे समारोहों में तभी शामिल हो सकती हैं, जब वह ध्वजवाहक हों, वर्ना उन्हें समारोह टीवी पर देखना चाहिए क्योंकि आमतौर पर उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद उनकी स्पर्धाएं शुरू हो जाती थीं।

End of Feed