CWG 2026: यामिनी मौर्य और अजय बाबू के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने किया सरकारी नौकरी और पुरस्कार का ऐलान

मध्य प्रदेश ने ग्लास्गो राष्टमंडल खेलों में भारत का परचम लहराने वाले मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों यामिनी मौर्य और अजय बाबू के लिए सरकारी नौकरी और 25-25 लाख रुपये के ईनाम का ऐलान किया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो और भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों क्रमशः यामिनी मौर्य और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तथा सरकारी नौकरी देने की शनिवार को घोषणा की। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है।

Yamini Mourya and Ajay Babu

यामिनी मोर्या और अजय बाबू

मध्य प्रदेश का दुनिया में रोशन किया नाम

खेल मंत्री कैलाश सारंग ने कहा,'यामिनी ने जूडो में शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि अजय बाबू ने भारोत्तोलन में प्रभावशाली प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से मध्यप्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।'

End of Feed