India vs Spain Highlights: भारत ने स्पेन को हराकर बैक टू बैक जीता ब्रॉन्ज मेडल, श्रीजेश को विजयी विदाई

India vs Spain Highlights: भारत ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। 52 साल बाद ऐसा मौका आया है जब भारत ने बैक टू बैक मेडल अपने नाम किया।

India vs Spain Highlights, IND VS ESP Match Highlights: भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर अपना ब्रॉन्ज मेडल डिफेंड कर लिया है। भारत लगातार दूसरी बार मेडल जीतने में कामयाब रहा।भारत की ओर से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उन्होंने 30वें मिनट में पहले भारत पेनेल्टी कॉर्नर पर गोल मारकर बराबरी दिलवाई। उसके बाद तीसरे क्वार्टर के शुरुआती 3 मिनट में एक और गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। स्पेन की ओर से पहला गोल कप्तान मार्क मिरेलस ने 18वें मिनट में पेनेल्टी कॉर्नर को गोल्ड में कन्वर्ट किया। भारत की ओर से आखिरी मिनट में पीआर श्रीजेश ने दो पीसी डिफेंड कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। पेरिस ओलंपिक में भारत का यह चौथा पदक है।

Hockey news

भारतीय हॉकी टीम (साभार-Hockey India)

इस मैच में पहले क्वार्टर में कोई भी टीम अपने लिए पेनेल्टी कॉर्नर का मौका नहीं बना पाई। हालांकि इस क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में सुखजीत ने फील्ड गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। एक मामूली एंगल के साथ उनकी गेंद गोल पोस्ट के बराबर से निकल गई। स्पेन की टीम ने इस दौरान सुरक्षित खेल दिखाया।

End of Feed