ब्युनेस आयर्स: फुटबॉल के सर्वकालिक महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया कि कतर में वो आखिरी बार विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। 35 वर्षीय मेसी अपने करियर में अबतक एक बार भी विश्व कप नहीं जीत पाए हैं। साल 2014 में उनकी कप्तानी में टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। क्या इस बार उनका ये सपना पूरा हो पाएगा? इसकी बाट प्रशंसक कई सालों से जोह रहे हैं।
Image Credit: AP
