लियोनेल मेस्सी ने कहा... भारत फुटबॉल का जुनूनी देश, फिर यहां आना सम्मान की बात

Lionel Messi Tour Of India: लियोनेल मेसी ने ‘जीओएटी (सर्वकालिक महान खिलाड़ी) टूर इंडिया 2025’ में अपनी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि भारत जैसे ‘फुटबॉल के जुनूनी देश’ में दोबारा आना उनके लिए ‘सम्मान’ की बात है। मेस्सी ने पिछली बार भारत में 14 साल पहले (2011) खेला था।

अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने ‘जीओएटी (सर्वकालिक महान खिलाड़ी) टूर इंडिया 2025’ में अपनी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि भारत जैसे ‘फुटबॉल के जुनूनी देश’ में दोबारा आना उनके लिए ‘सम्मान’ की बात है। मेस्सी ने पिछली बार भारत में 14 साल पहले (2011) खेला था।

Lionel Messi on his tour of india

लियोनेल मेसी

मस्सी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ यह यात्रा करना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। भारत एक बहुत ही खास देश है और 14 साल पहले मैंने जो समय यहां बिताया था, उसकी अच्छी यादें मेरे साथ है। वहां प्रशंसक शानदार थे।’’ उन्होंने ने कहा, ‘‘भारत फुटबॉल को लेकर एक जुनूनी देश है। मैं इस खूबसूरत खेल के प्रति अपने लगाव को साझा करते हुए प्रशंसकों की नयी पीढ़ी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’

End of Feed