Jorge Messi Death: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन

दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया है।

ब्युनेसआयर्स: दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया है। अर्जेंटीना के कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी के पिता कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और उनका निधन हो गया है। वो 68 वर्ष के थे। लियोनल मेसी या उनके परिवार ने हालांकि इस खबर की अबतक पुष्टि नहीं की है।

Lionel Messi and Jorge Messi

लियोनल मेसी अपने पिता जॉर्ज मेसी के साथ (फोटो क्रेडिट @FabrizioRomano X)

मेसी के मैनजर, एजेंट की अदा की भूमिका

जॉर्ज मेसी का जन्म अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वहां एक स्टील फैक्ट्री में मैनेजर (सुपरवाइजर) के रूप में काम करते थे। मेसी के पूरे करियर में उन्होंने आधिकारिक फुटबॉल एजेंट, मुख्य सलाहकार और बिजनेस मैनेजर की भूमिका अदा की। बार्सिलोना से लेकर पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और इंटर मियामी (Inter Miami) क्लबों के साथ मेसी के सभी बड़े कॉन्ट्रैक्ट और वित्तीय समझौतों को जॉर्ज ही संभालते थे।

End of Feed