दोहा: पेनल्टी शूट आउट तक गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2(3-3) मात देकर खिताब पर कब्जा कर लिया। फुल टाइम तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। अर्जेंटीना ने फर्स्ट हाफ में दो गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलन एमबापे ने दो मिनट में दो गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच एक्स्ट्राटाइम में गया। जहां मेस्सी ने सेकेंड हाफ में गोल करके अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया लेकिन एक बार फिर एम्बापे ने पेनल्टी को गोल में तब्दील करके मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद हार जीत का फैसला पेनल्टीशूट आउट के जरिए हुआ जहां अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मार ली और तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले साल 1986 में अर्जेंटीना ने खिताबी जीत हासिल की थी। साल 2014 में मेस्सी की कप्तानी में जर्मनी ने मेस्सी का विश्व विजय का सपना तोड़ दिया थे लेकिन 8 साल बाद उन्होंने फीफा विश्व चैंपियन बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा।
फीफा विश्व कप 2022 चैंपियन अर्जेंटीना( साभार AP)
मेस्सी ने किया मैच का पहला गोल
अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेस्सी ने 23वें और डी मारिया ने 35वें मिनट में गोल किए। मेस्सी ने 23वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल करके अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। फ्रेंच गोलकीपर लॉरिस गच्चा खा गए और दूसरी दिशा में छलांग लगा दी। ये मेसी का 12 वां गोल था इसके साथ ही उन्होंने पेले के 12 विश्व कप गोल की बराबरी कर ली। यह मेसी का छठा गोल भी था। इसके जरिए वो फीफा विश्व कप 2022 के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। लेकिन दो गोल दागकर एमबापे ने भी अपने गोलों की संख्या को सात तक पहुंचा दिया था। जिसकी निर्णायक गोल करके मेस्सी ने बराबरी कर ली। मेस्सी ने इसके साथ ही अपने विश्व कप गोलों की संख्या को 13 पर पहुंचा दिया। तीसरा गोल करके एमबापे ने अपने गोलों की संख्या को 8 कर दिया।डि मारिया ने किया अर्जेंटीना की बढ़त को दुगना
इसके बाद अर्जेंटीना की टीम मैच में अपना दबदबा बनाती दिखी। इसी क्रम में 35वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए 11 नंबर की जर्सी पहनकर खेल रहे डी मारिया ने गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त को दुगना कर दिया। यह गोल अर्जेंटीना के टीम गेम और तालमेल का शानदार नमूना था। गोल पोस्ट को ओर बढ़ रहे मेस्सी ने पहले अलवारेज को पास दिया और उन्होंने डी मारिया के पास गेंद को भेज जिया। डी मारिया ने गेंद को गोल पोस्ट के अंदर भेजने में कोई भूल नहीं की। फ्रांस के डिफेंस के पास इस गोल का कोई जवाब नहीं था। फ्रेंच गोलकीपर लॉरेस इस बार भी गेंद के सामने दीवार बनने में नाकाम रहे। फर्स्ट हाफ के खत्म होने से पहले अर्जेंटीना के पास 2-0 की बढ़त हो गई थी।दो गोल से पिछड़ने के बाद फ्रांस ने किए दो बदलाव
ऐसे में फ्रांस के मैनेजर को 41वें मिनट में दो बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने ओलिवर गिरौड की जगह मार्कस थुरम को और ओउस्माने डेम्बले की जगह रैंडल कोलो मुआनी को मैदान पर उतारा। इसके बाद फ्रांस की टीम ने थोड़ी तेजी दिखाई लेकिन फ्रांस की टीम फर्स्ट हाफ में बगैर खाता खोले रह गई। फर्स्ट हाफ का अंत अर्जेंटीना की 2-0 की बढ़त के साथ हुआ।सेकेंड हाफ की शुरुआत में भी फ्रांस ने गोल करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन शुरुआती 15 मिनट में कोई गोल नहीं कर सकी। 64वें मिनट में अर्जेंटीना ने बदलाव करते हुए स्ट्राइकर डि मारियो की जगह डिफेंडर मारकोस अकुनिया को मैदान में उतरा। अंतिम 20 मिनट में फ्रांस वापसी करना चाहती थी। 70वें मिनट में फ्रांस ने दो और बदलाव किए। एंटोनी ग्रीजमैन की जगह किंग्सले कोमान और थियो हद्रानेज की जगह एडुआर्डो कैमाविंगा को मैदान में उतरा।
